अमरीका : निजी विमान हादसे में कई लोगों की मौत

शिकागो, 1 दिसम्बर (शिन्हुआ) : अमरीका के इंडियाना राज्य में शुक्रवार को शिकागो जाने वाले एक छोटा जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई लोगों की मौतें हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सेस्ना सिटेशन सी 525 नाम का निजी विमान का इंडियाना के क्लार्क क्षेत्रीय हवाई अड्डे से शिकागो मिडवे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने के बाद लगभग पूर्वाह्न 11:30 (स्थानीय समय) बजे हवाई यातायात रडार से संपर्क टूट गया। क्लार्क काउंटी शेरिफ जैमी नोएल ने बोर्डन में घटनास्थल के पास पत्रकारों को बताया कि दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई। कई खबरों में बताया गया है कि विमान में तीन लोग थे। हवाई फोटो में वन्य क्षेत्र में फैले विमान के छोटे मलबे दिखाई दिये है, जिससे माना जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा होगा। क्लार्क काउंटी के अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में जांच के लिए इंडियाना पुलिस एवं संघीय  विमानन प्राधिकरणों को सौंप दिया गया है।