बम्बीहा गैंग के सुखप्रीत बुड्ढा की रेकी पर गैंगस्टर प्रिंस अरोड़ा असले सहित गिरफ्तार

बठिंडा, 1 दिसम्बर (सुखविन्दर सिंह सुक्खा/डॉ. पवन शर्मा) : बठिंडा पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ -1 की टीम ने दविन्दर बम्बीहा गैंग के साथ संबंधित गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्ढा के कहने पर रेकी करते इस गैंग के अहम मैंबर प्रिंस अरोड़ा को आज बठिंडा के विशाल नगर से 2 पिस्तौल और जीवित कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। सी.आई.ए. स्टाफ  के सब इंस्पैक्टर परविन्दर सिंह का नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिलने पर कार्यवाही करते गैंगस्टर पिं्रस अरोड़ा पुत्र शाम लाल अरोड़ा निवासी जैतो रोड कोटकपूरा को काबू किया है। इस संबंधित जानकारी देते सीनियर पुलिस कप्तान डॉ. नानक सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किया गया प्रिंस अरोड़ा, पंजाब के अलावा राजस्थान में भी कई संगीन जुर्मों के अंतर्गत दर्ज मामलों में अपेक्षित था। उसके विरुद्ध बठिंडा के थाना कोतवाली में आईपीसी की धारा 384, 506 और हथियार एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पर्चा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गैंगस्टर प्रिंस अरोड़ा बठिंडा में रह कर धनाढ्य व्यापारियों पर नज़र रख रहा था। जिससे उनको अगवा करके या किसी ओर तरीके से डरा धमका कर उनसे रकम वसूल सकें। एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि गैंगस्टर से ओर पूछताछ के लिए 3 दिनों का पुलिस-रिमांड लिया है।