दिल्‍ली : अवैध हथियारों की फैक्‍ट्री का भंडाफोड़, हथियार बरामद

नई दिल्ली, 03 दिसंबर - दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली के करावल नगर में चल रही अवैध फैक्‍ट्री से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। वहीं फैक्‍ट्री में हथियार बनाने और खरीदने वाले दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक का नाम इकबाल है।