महिला सशक्तिकरण का मतलब क्या समझती हैं आप? 

चाहे अखबार पढ़ें, टेलीविजन में चलने वाली लंबी-लम्बी बहसें देखें या नेताओं के संबोधन सुनें। महिलाओं का जिक्र आयेगा तो थोड़ी बहुत देर में ‘महिला सशक्तिकरण’ शब्द आयेगा ही आयेगा। एक तरह से यह शब्द आज महिलाओं के तमाम वजूद का पर्याय बन गया है। सवाल है क्या अपना पर्याय बने इस शब्द का मतलब आप समझती हैं ? आइये इस क्विज में हिस्सा लेकर जानते हैं- 
1- महिला सशक्तिकरण का मतलब है-
 क- महिलाओं में अपने जीवन से जुड़े सभी निर्णय लेने की क्षमता का होना।
 ख- महिलाओं द्वारा समाज की परवाह करना छोड़ दिया जाना।
 ग- महिलाओं में कानून का डर नहीं रह जाना। 
 2- महिला सशक्तिकरण इसलिए ज़रूरी है-
क- ताकि महिलायें अपने सम्बंध में बेहतर फैसले खुद ही कर सकें।
ख- ताकि महिलाओं का आर्थिक विकास तेजी से हो सके।
ग- ताकि महिलायें आरक्षण बिल पास करवा सकें।
3- अपने देश में महिलाएं सशक्त इसलिए नहीं हैं, क्योंकि 
क- भारत एक पुरुष प्रधान समाज है।
ख- क्योंकि महिलाओं की आबादी पुरुषों से बहुत कम है।
ग- क्योंकि ज्यादातर महिलायें निरक्षर हैं। 
4- संसद एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कितने फीसदी आरक्षण का विधेयक संसद में दशकों से लटका हुआ है ?
क- 50 प्रतिशत आरक्षण का 
ख- 30 प्रतिशत आरक्षण का 
ग- 33 प्रतिशत आरक्षण का 
5- महिला सशक्तिकरण की जरूरत इसलिये है, क्योंकि-
क- प्राचीनकाल से ही भारत में लैंगिक असमानता रही है।
ख- क्योंकि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले शारीरिक रूप से कमजोर हैं।
ग-क्योंकि महिलाएं आर्थिक रूप से पुरुषों पर निर्भर हैं।
निष्कर्ष- अगर आपने सभी सवालों और उनके सभी संभावित जवाबों को ध्यान से पढ़ा है और उसी जवाब पर टिक लगाया है जिसके साथ आपकी सोच मेल खाती है तो यह जानने के लिए तैयार हो जाइए कि महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में आप कितना जानती हैं।
क- अगर आपके कुल हासिल 10 या इससे कम हैं तो आपने यह शब्द तो खूब सुन रखा है। यह भी सच है कि आप महिलाओं के हित-अनहित को भी जानती हैं। लेकिन बुरा न मानें महिला सशक्तिकरण के बारे में आप ज्यादा कुछ 
नहीं जानतीं।
ख- अगर आपके कुल हासिल अंक 10 से ज्यादा मगर 15 या इससे कम हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी हद तक नारीवादी हैं। महिलाओं के हकों को बेहतर जानती हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण की बातें भी करती हैं और आपके प्रयास भी किसी हद तक उसी दिशा के होते हैं। 
ग- अगर आपके कुल हासिल अंक 15 से ज्यादा हैं तो नि:संदेह आप सशक्तिकरण के मायने बहुत अच्छे से समझती हैं। आप वास्तव में सशक्त हैं और आपके इर्द-गिर्द रहने वाली दूसरी महिलायें भी धीरे-धीरे सशक्त हो जायेंगी।

—प्रस्तुति-पिंकी अरोड़ा