सड़क बनाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, कई घायल 

खेमकरण, 04 दिसम्बर - (राकेश बिल्ला) - खेमकरण शहर के बाहर सरकार द्वारा पक्की सड़क बनाने के लिए पहले से लगी ईंटों को उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में आज सुबह झगड़ा हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई जिसके चलते कुछ व्यक्ति घायल हो गए। थाना खेमकरण के एएसआई दिलबाग सिंह द्वारा घटना की जांच की जा रही है।