केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज कर सकते हैं बड़ा ऐलान

नई दिल्ली, 06 दिसंबर - राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने का बड़ा ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, मोतिहारी में खुले अधिवेशन में यह बड़ा ऐलान किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि रालोसपा नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा को अधिकृत किया है कि वह राजनीतिक रूप से कोई भी फैसला ले सकते हैं। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व पर निशाना साध कुशवाहा ने एनडीए से अलग होने के संकेत दे दिए हैं। रालोसपा नेता भी मान रहे हैं कि अब एनडीए में रहने का औचित्य नहीं है।