एमजे अकबर मानहानि मामले में दूसरे गवाह ने दर्ज करवाया बयान

नई दिल्ली, 07 दिसंबर - एमजे अकबर मानहानि मामले में अकबर द्वारा पेश किये गए दूसरे गवाह सुनील गुजराल ने अपना बयान दर्ज करवाया है। सुनील ने कोर्ट को दिए अपने बयान में कहा कि वह एमजे अकबर को पिछले 40 सालों से जानते हैं और उन्होंने जब सोशल मीडिया पर अकबर को लेकर ट्वीट देखे तो वह हैरान रह गए।