मुठभेड़ दौरान शहीद हुए सुखचैन सिंह को हज़ारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

फाजिल्का, 10 दिसंबर - (प्रदीप कुमार) - अरुणाचल प्रदेश में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए लांस नायक सुखचैन सिंह को आज हज़ारों नम आंखों ने उनके गांव इस्लामवाला में अंतिम विदाई दी। लांस नायक सुखचैन सिंह भारतीय सेना की 19 सिक्ख रेजीमेंट के मैंबर थे। उनकी अंतिम विदाई के मौके सेना के आधिकारियों, प्रशासनिक आधिकारियों के इलावा राजनैतिक लोगों दवारा उन को श्रीद्धांजलियाँ दीं गई। इस दौरान सेना की एक टुकड़ी द्वारा हथियार चलाकर शहीद सुखचैन सिंह को सलामी दी गई और आसमान 'शहीद सुखचैन सिंह अमर रहे' के नारों के साथ गूंज उठा। उल्लेखनीय है कि शहीद सुखचैन सिंह छुट्टी पर अपने गांव आए थे और उनको सेना ने 4 दिसंबर को छुट्टी ख़त्म होने के दो दिन पहले ऑपेरशन के लिए वापस ड्यूटी पर बुला लिया था। ड्यूटी पर उपस्थित होने के बाद वह ऑपेरशन पर चले गए, जहां कि मुकाबले के दौरान वह देश के लिए शहीद हो गए। परिवार सुखचैन सिंह की शहादत पर गर्व  महसूस कर रहा है।