ग्रीनलैंड में तेज़ी से पिघल रही बर्फ

लंदन, 10 दिसम्बर (मनप्रीत सिंह बद्धनी कलां): यूरोपीय अन्तरिक्ष एजैंसी (ई.एस.ए.) के उपग्रह से लिए गए 25 वर्ष के आंकड़ों के किये एक अध्ययन से पता चलता है कि ग्रीनलैंड में बर्फ पिघलने की गति तेज़ हो गई है। इस अध्ययन में वर्ष 1992 व वर्ष 2016 के मध्य यूरोपीय रिमोट सैंसिंग उपग्रह इनविस्टी व क्राइऊसैट मुहिम के तहत एकत्रित किए गए राडार डाटा का प्रयोग किया गया है। ई.सी.ए. की जलवायु तबदीली की पहल पर काम कर रहे वैज्ञानिकों की एक टीम ने कहा कि 90 के दशक की शुरुआत में मामूली अंतर बताया, परन्तु उपग्रह में वर्ष 2003 के बाद से बर्फ का तेज़ी से पिघलना देखा गया है। खोज लेखक लुईस सैंडबर्ग सोरेनसन ने कहा कि पूरे 25 वर्ष की अवधि में पता चलता है कि बर्फ का ज्यादातर हिस्सा ग्रीनलैंड के पश्चिम, उत्तर-पश्चिम व दक्षिण-पूर्व घाटियों में पिघल रहा है। ग्लोबल जलवायु प्रणाली में ग्रीनलैंड की बर्फ की चादर महत्त्वपूर्ण है, जो उत्तर अटलांटिका में समुद्र की गति को प्रभावित करती है।