आपकी मुस्कुराहट कितनी कीमती है

एक दुनिया वह है जिसको हम आंखों से देखते हैं तो दूसरा संसार वह है जो हमारा धन है। जिस मुस्कुराहट का संबंध किसी बात से हो वह कुछ समय तक ही सीमित रहती है। जिस मुस्कुराहट का संबंध हमारे अंदरूनी आत्मा से हो वह असली मुस्कुराहट होती है। वही महिला अपनी ज़िंदगी में चैम्पियन होती है। अपने विचारों से सही होना ज्यादा मायने रखता है। प्यार से दिया जाने वाला सबसे कीमती तोहफा आपकी सच्ची मुस्कुराहट है। यह एक मिनट में किया जाने वाला सबसे अच्छा मेकअप है। मुस्कुराहट किसी को समझने और स्वीकार किया जाने वाला सबूत है। किसी को पसंद करना बड़ी बात नहीं लेकिन किसी की पसंद बने रहना बड़ी बात है। तस्वीर का रंग चाहे जैसा मर्जी हो लेकिन मुस्कुराहट का रंग कभी फीका नहीं पड़ना चाहिए। थकावट काम की नहीं, चिंता की होती है। हमेशा अपने मन को साफ रखें और प्रसन्नचित्त रखें। अगर मन प्रसन्न तो चेहरे की रौनक भी रहेगी। दूसरों का हाथ थाम कर चलने से अपनी ताकत भी दोगुनी होती है। मुस्कुराहट तो सहयोग की होती है ईर्ष्या की नहीं।हालात विपरीत होने पर भी मुस्कुराहट रखें चेहरे पर। यही एक नारी की पहचान है। क्योंकि घर को चलाने वाली महिला होती है, अगर वह अपनी मीठी मुस्कान से सबका अच्छा ध्यान रखती है तो घर स्वर्ग सामान है। एक महिला के चेहरे की मुस्कान घर का माहौल खुशनुमा रखती है। वह हर विपत्ति का मुकाबला अच्छे से कर सकती है। ईष्यालु और हमेशा लड़ाई की प्रवृत्ति रखने वाली महिला कभी भी माहौल को अच्छा नहीं बना सकती। बच्चे के लिए मां की मुस्कान ज्यादा ज़रूरी है, जोकि बच्चे में आत्मविश्वास और भरोसा भरती है।हमारे अंदर सबसे बड़ा अवगुण दुश्मन होते हैं, जो अंदर हमारे उदासीनता को भर देते हैं। इन अवगुण को खत्म करके खुशियों को फैलाओ। सुंदरता सिर्फ नयन-नक्श से नहीं होती बल्कि इरादों से होती है, जोकि मजबूत हो। यही असली मुस्कान है। जो हर मुश्किल रास्तों को पार कर देती है। ज़िंदगी की मुश्किलों का सहन करना आसान नहीं, लेकिन सब और मजबूत इरादे आपके चेहरे की मुस्कान आपको आगे लाती है।

—अमरजीत बराड़