सेब खाएं... इन रोगों से निजात पाएं


सेब एक रेशे वाला फल है, जिसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कहावत भी है कि ‘एन एप्पल ए डे, कीप्स द डाक्टर अवे’ अर्थात् एक सेब रोज़ खाओ और डाक्टर को दूर भगाओ। सेब के सेवन से हृदय, कैंसर, मधुमेह जैसी बीमारियों से आराम मिलता है। इस प्रकार सेब आपकी सेहत को अच्छा रखता है।
दिल को रखें सेहतमंद : सेब एंटी ऑक्सीडेंट का उच्च स्रोत है। ये दिल को स्वस्थ रखने में काफी मददगार होते हैं। इसके अलावा, इनसे आपके शरीर को ज़रूरी मिनरल, जैसे पोटेशियम मिलता है, जो आपके दिल के लिए बहुत ज़रूरी होता है। तो, रोज़ाना एक गिलास सेब का जूस आपके हृदय को सही प्रकार से काम करने में मदद करता है।
अस्थमा से बचाता है : सेब का एक बड़ा फायदा यह है कि इसमें फ्लेवोनॉड्स होते हैं। यह अतुलनीय पोषक तत्त्व अस्था से बचाने के अपने गुण के कारण काफी विख्यात है। इसके साथ ही फ्लेवोनॉयड फेफड़ों को अधिक मजबूत बनाता है और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाता है। 
लीवर को साफ रखता है : सेब में मौजूद क्षारीयता लीवर में मौजूद टॉक्सिन और व्यर्थ पदार्थों को बाहर कर उसे मजबूत बनाये रखती है। इससे त्वचा का पीएच सामान्य बना रहता है। सेब के छिलके में मौजूद तत्त्व हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मददगार होते हैं।
कोलेस्ट्रोल को कम करता है : सेब के जूस में कई फायदे होते हैं। इनमें से एक यह भी है कि यह शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को सामान्य बनाये रखने में मदद करता है। अगर शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ जाए तो इससे हृदय संबंधी कई रोग हो सकते हैं। इसलिए आप सेब अथवा इसके जूस के नियमित सेवन से स्वयं को इस बीमारी से दूर रख सकते हैं।
हड्डियों को मजबूत और सेहतमंद बनाता है : सेब में विटामिन सी, आयरन और बोरोन जैसे कई पोषक तत्त्व होते हैं। ये पोषक तत्त्व एक साथ मिलकर आपकी हड्डियों को मजबूत और सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं।
कैंसर से बचाता है : सेब का जूस कैंसर और ट्यूमर से बचाने में बेहद उपयोगी होता है। खासतौर पर फेफड़ों के कैंसर से बचाने में सेब के जूस का कोई तोड़ नहीं। ट्यूमर कोशिकाओं को रोकने में फ्लेवोनॉयड और फेनॉलिक एसिड को बेहद कारगर माना गया है। 
कब्ज़ से निजात : जब बड़ी आंत अधिक मात्रा में पानी सोख लेती है, तब कब्ज़ की परेशानी होती है। सेब में सोरबिटॉल होता है, जो इस समस्या को खत्म करने में मदद करता है।