ईशा अंबानी की शादी के लिए सजा ‘अंटिलिया’


मुंबई, 11 दिसम्बर (भाषा): राजस्थान के उदयपुर में शादी से पूर्व के (प्री-वेडिंग) कार्यक्रमों के बाद अब ईशा अंबानी और आनंद पिरामल बुधवार को अंटिलिया में सात फेरे लेंगे। सूत्रों ने जानकारी दी कि अंबानी परिवार शादी समारोह पर एक करोड़ डॉलर या उससे ज्यादा खर्च कर रहे हैं। हालांकि, मीडिया में आई खबरें के मुताबिक शादी में 10 करोड़ डॉलर खर्च होने का अनुमान है। उदयपुर में आयोजित कार्यक्रमों के विपरीत विवाह समारोह में सीमित संख्या में मेहमानों के शामिल होंगे। इस शादी को अभी तक भारतीय उद्योग जगत की सबसे महंगी शादी कहा जा रहा है। शादी अंबानी के आवास अंटिलिया में होगी। इसके चलते पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। यातायात पुलिस ने कहा कि मेहमानों की आवाजाही के कारण सुबह थोड़ा जाम की स्थिति हो सकती है।