ईशा अंबानी को ससुराल से मिला 452 करोड़ का गिफ्ट

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (इंट) : ईशा अंबानी के सास-ससुर ने उन्हें शादी से पहले ही 452 करोड़ का घर गिफ्ट कर दिया है। 50 हज़ार स्कवायर फीट वाले वर्ली समुद्र किनारे पर स्थित इस पांच मंजिला घर को पूरा करने के लिए 1500 वर्करों ने दिन-रात एक कर दिए। घर के अंदर सफेद मार्बल का इस्तेमाल किया गया है। पांच मंजिला इमारत में तीन बेसमैंट हैं, जिसमें दो बेसमैंट में पार्किंग और सर्विस फैसेलिटी रखी गई है। पिरामल ग्रुप ने साल 2012 में खरीदा : यूं तो ईशा अंबानी का मायका यानी मुकेश अंबानी का एंटीलिया हाऊस देश ही नहीं दुनिया में भी चर्चित है, लेकिन उनकी नई हवेली भी कम शानदार नहीं है। पहले इस बंगले का मालिकाना हक पिरामल ग्रुप की जगह हिन्दोस्तान यूनिलीवर के पास था, जिसे पिरामल ग्रुप ने साल 2012 में 452 करोड़ में खरीदा था।