जालंधर के गदेईपुर की फ़ैक्टरी में धमाका, कईं लोग घायल 

जालंधर, 13 दिसंबर - जालंधर के गदेईपुर की एक फ़ैक्टरी में धमाका होने की ख़बर मिली है। इस धमाके के कारण कईं लोग घायल हुए हैं, जिनको नज़दीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि धमाका होने के कारण फ़ैक्टरी की छत गिरने से आसपास के घरों की छत्तें भी गिर गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही थाना मकसूदां और फोकल पॉइंट की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।