शिवांगी जोशी ने पांचवां स्थान हासिल किया

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा की भूमिका निभा रही, शिवांगी जोशी प्रोफेशनल और व्यक्तिगत दोनों ही रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस बेहतरीन अदाकारा ने हाल ही में 50वें सेक्सिएस्ट  एशियन वुमेन 2018 की सूची में पांचवां स्थान हासिल किया है। शिवांगी जोशी ना केवल यह स्थान हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेत्री हैं, बल्कि उन्होंने जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्रियों आलिया भट्ट और सोनम कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है। शिवांगी जोशी के ऑनस्क्रीन पति मोहसिन अभिनीत कार्तिक ने तुरंत ही सोशल मीडिया पर अपनी लेडी लव को बधाई दी। इस शो में दोनों की शानदार केमेस्ट्री  ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। प्यार के ये दो पंछी नायरा और कार्तिक अपने रिश्ते को एक स्तर और ऊपर ले जाने की तैयारियों में हैं।