पंजाब व हरियाणा में सर्दी बढ़ी

चंडीगढ़/श्रीनगर 14 दिसम्बर (एजेंसी) : पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी के कारण पंजाब और हरियाणा में सर्दी बढ़ गई है। कश्मीर में झरने जमने लग पड़े हैं। कारगिल में तापमान -9 डिग्री और गुलमर्ग में -10 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां कम से कम तापमान 4.5 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ का कम से कम तापमान 7.6 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरदासपुर, पठानकोट, आदमपुर, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला का तापमान क्रमवार 8.2, 6.6, 5.4, 5.3, 7.6 और 8.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में हिसार और करनाल का कम से कम तापमान क्रमवार 6.5 डिग्री और 7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्यत: पर 2 डिग्री सैल्सियस नीचे था।