कैटरीना के लिये हमेशा सम्मान रहा है : दीपिका

नई दिल्ली ,15 दिसंबर (वार्ता) : बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि उनके मन में कैटरीना कैफ के लिये हमेशा से सम्मान रहा है। दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ दोनों ही रणबीर कपूर को डेट कर चुकी है। दोनों के रिश्ते में उतार-चढ़ाव की खबरें आती रही हैं। दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी कर ली है। कैटरीना भी अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और इस समय उनका पूरा फोकस अपने करियर पर है। दोनों के बीच खराब रिश्ते भी सुधर गए हैं। दीपकि ने बताया कि हम दोनों के रिश्ते को लेकर लोगों के बीच काफी अफवाहें फैलती रही हैं। मेरे मन में उनके लिए हमेशा से बहुत सम्मान रहा है। वो हमेशा से मेरे लिए प्रिय रही हैं।