प्रकृति की खूबसूरत धरोहर हैं हैम्पटन कोर्ट के बाग-बगीचे

घूमना फिरना तो सभी को पसंद होता है लेकिन कुछ लोगों को खूबसूरत गार्डन और हरियाली जगहों पर जाना बेहद पसंद होता है। खूबसूरत पेड़-पौधे और फूलों के बीच घूमने का मजा ही अलग है। हरियाली और प्राकृतिक जगहें तो हर किसी को पसंद होती हैं। हिल स्टेशन हो या कोई प्लेस, अक्सर वहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका मन मोह लेती है। ऐसे में अगर आपको फूलों, हरियाली और प्राकृतिक नजारों से भरपूर गार्डन देखने को मिल जाए तो आपका मन खुशी से झूम उठेगा। यह ऐतिहासिक स्थान इंग्लैंड के किंग हेनरी अष्ठम द्वारा स्थापित 500 साल पुराना हैम्पटन कोर्ट पैलेस है। हैम्पटन कोर्ट पैलेस निस्संदेह  खूबसूरत और वास्तुकला के नायाब स्थानों में से एक है। 60 एकड़ के आश्चर्यजनक बागों का नजारा इतना खूबसूरत है कि इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहाँ  विश्वभर के रंग-बिरंगे फूलों की छटा देखने को मिलती है। गार्डन बेहद ही आकर्षक है। यहाँ अनेक बगीचे है मगर यह जगह अपने बड़े बगीचे के लिए प्रसिद्ध है। इस गार्डन में अलग अलग तरह के मंत्रमुग्ध कर देने वाले पेड़-पौधे हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। मनमोहक बगीचे का सबसे ऊँचा फव्वारा निश्चय ही अद्भुत और शानदार  है। यह गार्डन अपने आपमें इतनी खूबसूरती समेटे हुए है कि यहाँ आकर वापस जाने को मन नहीं करता। यहाँ के दृश्य तो जैसे मन ही मोह लेते हैं। यहाँ अनेक नहरे भी है जिनकी छटा देखते ही बनती है। फाउंटेन, फूलों की क्यारी, ग्रीन लॉन और हरी घास के चलते यह बगीचा बेहद खूबसूरत लगता है। परिसर में स्थित दूसरे बगीचों की खूबसूरती और फूलों की खुशबू पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। ये बगीचे सुंदर फूलों और रास्तों से घिरे है। यहाँ संसार के हजारों प्रजातियों के रंग बिरंगे फूल देखने को मिल जायेंगे। 

- बाल मुकुंद ओझा