अज्ञात व्यक्तियों ने नौजवान पर चलाईं गोलियां, गंभीर घायल 

चुगावां,16 दिसंबर, - (गुरबिन्दर सिंह बाग़ी/गुरविन्दर सिंह कलसी) - पुलिस थाना लोपोके ज़िला अमृतसर के अधीन आते गांव भुल्लर में आज प्रातःकाल 8 बजे के करीब कार सवार व्यक्तियों ने गोलियां चलाकर सुखराज सिंह उर्फ मोंटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल हुए सुखराज को तुरंत अमृतसर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार अज्ञात व्यक्तियों ने घर के बाहर ठहरे सुखराज सिंह पर गोलियां चलाईं जोकि उसे लग गई। कार सवार मौके से इस वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार मौके से ही फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस थाना लोपोके ने इलाके की नाकाबंदी करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।