कैप्टन अमरिन्दर सिंह पीजीआई में भर्ती 

चंडीगढ़, 16 दिसंबर - (मनजोत सिंह जोत) - मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को आज शाम पीजीआई में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री को पीजीआई के वीआईपी प्राईवेट रूम में भर्ती  किया गया है। जहां उनका सोमवार को यूरोलोजी विभाग द्वारा गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन किया जाना है।