अभी शादी नहीं करना चाहती परिणीति

मुंबई 16 दिसम्बर (वार्ता) : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अभी शादी नही करना चाहती है। परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी हाल ही में निक जोनास के साथ हुयी है।प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर इन दिनों चर्चा हो रही है। परिणीति ने कहा है कि वह अभी शादी नहीं करना चाहती है। चर्चा है कि परिणीति चोपड़ा निर्देशक चरित देसाई के साथ शादी कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो में चरित देसाई परिणीति चोपड़ा के पीछे खड़े हैं और इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास और उनके दोस्त भी नज़र आ रहे हैं। इसके बाद से यह कयास लगाये जा रहे थे कि परिणीति जल्द शादी कर सकती है लेकिन उन्होंने इसे अफवाह करार दिया है।