बड़े भाई द्वारा रखे गए शिकार के कार्यक्रम में प्रिंस हैरी द्वारा भाग लेने से इन्कार

लंदन, 17 दिसम्बर (मनप्रीत सिंह बधनी कलां): ब्रिटिश के राजकुमार हैरी आए दिन शाही परम्पराओं को लेकर किसी न किसी विवाद का सामना करते रहते हैं। शाही परिवार के सूत्रों अनुसार बॉक्सिंग  दिवस पर प्रिंस विलियम द्वारा सैंडरिंघम हाऊस में हर वर्ष की तरह शिकार का कार्यक्रम बनाया गया है जिसमें प्रिंस हैरी 20 वर्षों से भाग लेते आ रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लेने से इन्कार कर दिया है। खबरों  अनुसार हैरी ने मेगन मार्कल से विवाह करवाने के बाद पशु-पक्षियों के शिकार से दूर रहने का फैसला किया है। इस समारोह के लिए प्रिंस चार्ल्स अपने बड़े बेटे के पक्ष में खड़े रहे हैं। विलियम के बेटा जॉज़र् के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की सम्भावनाएं हैं। कहा जाता है कि मेगन मार्कल को खूनखराबे वाली खेलें पसंद नहीं, वे फर तथा चमड़े के बने उत्पादों का प्रयोग नहीं करती।