संतरे के फायदे


यह एक स्वादिष्ट और चटपटा फल है। संतरा में विटामिन ए, बी., सी. होता है। इसमें एमिनो एसिड विटामिन बी. काम्पलैक्स, आयोडीन, मिनरल्स होते हैं। इससे शरीर को ताजगी मिलती है। कुछ महत्त्वपूर्ण लाभ इसके निम्नलिखित हैं।
हाई ब्लडप्रेशर में फायदेमंद: संतरे में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम शरीर में हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करते हैं।
गठिया रोग में लाभदायक : संतरे का रस सेवन करने से गठिया के रोगियों को फायदा होता है, जिससे गठिया के दर्द में राहत मिलती है। प्रतिदिन एक गिलास संतरे का जूस पीकर आप गठिया से होने वाली परेशानी से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हो।
कैंसर के प्रभाव को कम करें : संतरे में एंटी आक्सीडेट्स अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कैंसर के प्रभाव को नष्ट करता है। कैंसर से बचने के लिए नित्य संतरे का जूस पिएं। संतरे का जूस तनाव और थकान दोनों को एक साथ दूर क रता है और आपको ऊर्जा प्रदान करता है।
चोट के घावों को जल्दी भरे : संतरे के रस पीने से शरीर में घाव जल्दी से भरते हैं क्योंकि संतरे में फोलेट तत्व होता है। यह शरीर में नए सेल्स बनाने में मदद भी करता जिससे घाव भर जाते हैं।
सर्दी जुकाम में लाभकारी : संतरे का सेवन करने से आयरन को सोखने में मदद मिलती है। तब आप संतरे का सेवन करते हो अब आपको सर्दी जुकाम से राहत तो मिलती है। साथ ही यह आपको खांसी में भी आराम प्रदान करता है। संतरा कफ को पतला कर शरीर से बाहर निकाल देता है। जिससे नाक और छाती में होने वाली परेशानी से राहत मिल जाती है।
बवासीर में फायदेमंद : अगर आप बवासीर से परेशान हैं तो खाना खाने के बाद नियमित रूप से आधा गिलास संतरे के जूस का सेवन करें। इससे बवासीर में आराम मिलता है साथ ही पेट के अल्सर के लिए भी यह फायदेमंद साबित होता है।
पेट के रोगों को दूर करे : पेट में गैस, अपच और कब्ज़ को दूर करने में संतरा बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। संतरे में मौजूद फाइबर और सिट्रिक एसिड पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। इसका सेवन करने से पाचन रस को बढ़ाया जा सकता है। जिससे पेट की अकड़न, गैस, अपच आदि समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। फाइबर पाचन तंत्र को बढ़ाता है, जिससे पाचन तंत्र संबंधी सभी बीमारियां दूर हो जाती हैं।
छोटे बच्चों के लिए भी संतरा फायदेमंद : बच्चों के दांत निकलते समय वे काफी कमज़ोर हो जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें दस्त आदि लग जाते हैं। ऐसे में संतरे का रस देने से बच्चों में बेचैनी दूर होने के साथ उनकी पाचन क्रिया भी ठीक हो जाती है। 
दिल के लिए लाभदायक - संतरे में पाने जाने वाले मिनरल्स शरीर में एनर्जी को बढ़ाते हैं। इससे दिल और दिमाग में स्फूर्ति और ताज़गी आती है। दिल के रोगी को शहद में संतरे का जूस मिलाकर पीना चाहिए।