ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

संगरूर, 21 दिसंबर - (धीरज पशोरिया) - ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवा यूनियन द्वारा अपनी मांगों के हक में दी अनिश्चित समय की देश व्यापक हड़ताल के आह्वान की हिमायत में पंजाब के करीब 4000 ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी है। यूनियन पंजाब सर्कल के प्रधान लखविन्दर पाल सिंह ने बताया कि यह हड़ताल मांगें मानने तक जारी रहेगी। वहीं राज्य के गांवों में डाक सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।