हरियाणा :हिसार व नारनौल जिला सबसे ठंडा

हिसार 23 दिसंबर- समूचा उत्तर भारत जहां शीतलहर व कोहरे की चपेट में है तो वही दक्षिण हरियाणा में भी कोहरे व शीतलहर की दस्तक पिछले चार दिनों से जारी है। जिसके चलते दक्षिण हरियाणा में आम आदमी अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। कोहरे व शीतलहर के कारण जहां प्रदेश का हिसार व नारनौल जिला सबसे ठंडा है तो वही भिवानी जिले का पारा भी न्यूनतम 05 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।