भारत के शहरों के बाद अब बदले गए तीन द्वीपों के नाम

नई दिल्ली, 25 दिसंबर - केंद्र सरकार ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के तीन द्वीपों के नामों में बदलाव कर दिया है। केंद्र सरकार ने इन तीनों ही द्वीपों के नाम में परिवर्तन कर इन्हें नया नाम दिया है। रॉस द्वीप का नाम सुभाष चंद्र बोस द्वीप, हेवॉक द्वीप का नाम स्वराज द्वीप और नील द्वीप का नाम शहीद द्वीप कर दिया गया है।  बता दें इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम नगरी इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था, जिसके बाद उत्तर प्रदेश में कुछ और भी शहरों के नाम बदले गए। जिसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था।