आजादी के बाद नवांशहर के गांव में पहली बार सर्वसम्मति से पंचायत का चयन 

उस्मानपुर/जाडला, 25 दिसंबर - (संदीप मझूर/बलदेव सिंह) - नवांशहर हलके में पड़ते गांव सजावलपुर में गांव के मोजिज - महिंद्र सिंह मान, गुरनेक सिंह कानूनगो और पूर्व सरपंच जसपाल सिंह के प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार पंचायत का चयन सर्वसम्मति से हुआ है, जिसमें निर्मलजीत कौर को सरपंच, दिलावर सिंह, गुरदीप सिंह गिल, धर्मवीर सिंह, जोगा राम, जसवीर कौर, जसविन्दर कौर (सभी पंच) चुने गए है।