खराब स्वास्थ्य के कारण भारत नहीं आ सकता : मेहुल चोकसी


नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एजेंसी) : भगौड़े अरबपति मेहुल चोकसी ने कहा कि उसका स्वास्थ्य काफी खराब है, जिस कारण वह भारत आने के लिए 41 घंटे की लम्बी उड़ान नहीं भर सकता। वर्णनीय है कि पंजाब नैशनल बैंक से 13000 करोड़ के कज़र् की धोखाधड़ी का आरोप व अपने भतीजे नीरव मोदी सहित भगौड़े हुए मेहुल चोकसी ने एंटीगुया की नागरिकता ली हुई है। चोकसी ने हवाला राशि विरोधी कानून (पी.ऐम.एल.ए) अदालत में ईडी को बताया कि वह वीडियो कांफ्रैंसिंग द्वारा जांच में शामिल होना चाहता है। उन्होंने कहा कि उसका स्वास्थ्य इजाज़त नहीं देता कि वह भारत वापिस आने के लिए हवाई जहाज़ में 41 घंटे का सफल करे।