इंडोनेशिया सुनामी में मृतकों की संख्या बढ़कर 429 हुई, 1459 घायल


जकार्ता, 25 दिसम्बर (वार्ता) : पश्चिमी इंडोनेशिया के जावा और सुमात्रा द्वीप के सुंड़ा जल डमरु मध्य क्षेत्र में शनिवार रात आई भयंकर सुनामी में मृतकों की संख्या बढ़कर 429 हो गई है और 1459 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सुनामी की जद में आने से 681 मकान, 69 होटल, 60 दुकानें और 420 नौकाएं भी नष्ट हो गईं हैं। सुनामी का कारण अनाक कराकाटु ज्वालामुखी में हुए जबर्दस्त विस्फोट को माना जा रहा है जिसके बाद समुद्र तल की चट्टानों के खिसकने के बाद पानी में हलचल पैदा हुई जिसने सुनामी की शक्ल अख्तियार कर ली। बताया जा रहा है कि पानी की लहरें लगभग 20 मीटर ऊंची थी।