छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नौ मंत्रियों ने ली शपथ


रायपुर, 25 दिसम्बर (वार्ता) : छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज यहां आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार के नौ मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्रीमती पटेल ने पुलिस परेड मैदान पर आयोजित समारोह में सर्वश्री रवींद्र चौबे, प्रेमसाय सिंह, मोहम्मद अकबर, कबासी लखमा, शिव डहेरिया, सुश्री अनिला भेड़िया, जय सिंह अग्रवाल, गुरुरुद्र कुमार और उमेश पटेल को मंत्री पद की शपथ दिलाई।  भूपेश बघेल ने 17 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। उसी दिने बघेल के अलावा टी. एस. सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी। आज कुल नौ मंत्रियों ने शपथ ली। इस तरह मुख्यमंत्री के अलावा 11 मंत्री छत्तीसगढ़ की कैबिनेट में हो गए हैं।