पंचायती मतदान को लेकर बठिंडा में चली गोली, एक गंभीर घायल 

बठिंडा, 26 दिसंबर - (विक्रम कुमार) - बठिंडा के गांव बुर्ज महिमा में गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक तरसेम सिंह सेमा नामक व्यक्ति की बलविन्दर सिंह नामक व्यक्ति के साथ शराब पीकर पंचायती मतदान को लेकर लड़ाई हो गई। दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि तरसेम ने बलविन्दर को गोली मार दी। गोली लगने के कारण बलविन्दर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे कि लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।