सरकारी बैंकों के 10 लाख कर्मचारियों की आज हड़ताल, पंजाब में भी दिखा असर

नई दिल्ली, 26 दिसंबर - विजया बैंक और देना बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ प्रस्तावित विलय के खिलाफ आज सरकारी बैंकों के करीब 10 लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण बैंकों का कामकाज पूरी तरह ठप्प हो गया है। हड़ताल का प्रभाव भारत के दूसरे हिस्सों के साथ-साथ पंजाब में भी देखने को मिला। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण जहां बैंकों का कामकाज प्रभावित हुआ है, वहीं हड़ताल के चलते लोगों को भी काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि सरकार की बैंकों के विलय करने की नीति के विरोध कुल 9 बैंक यूनियनों द्वारा यह हड़ताल बुलाई गई है। बता दें कि एक सप्ताह में कम से -कम यह दूसरी बैंक हड़ताल है। इससे पहले बैंक आधिकारियों की यूनियन ने प्रस्तावित विलय और वेतन बढ़ाने पर बातचीत को जल्दी निष्कर्ष पर पहुंचाने के लिए बीते शुक्रवार को हड़ताल की थी।