100 पेटी अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार 

काठगढ़ /रैलमाजरा, 26 दिसंबर - (बलदेव सिंह पनेसर, सुभाष टोंसा) - थाना काठगढ़ के अधीन आती पुलिस चौंकी आसरो ने नाकेबंदी के दौरान एक महिंद्रा गाड़ी से 100 पेटी अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान धरमिंदर सिंह निवासी नवांशहर के रूप में हुई है।