जम्मू कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार केंद्र सरकार: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 28 दिसंबर - कांग्रेस सहित विपक्षी दलों द्वारा जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने को असंवैधानिक करार दिये जाने के बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र इस राज्य में चुनाव को तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र जम्मू कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल करने एवं विकास को गति प्रदान करने को प्रतिबद्ध है।