भारत-पाक सीमा के निकट  हैरोइन सहित 3 काबू

फाजिल्का, 28 दिसम्बर (अ.स.) : काउंटर इंटैलीजैंस फिरोजपुर द्वारा एस.टी.एफ. अमृतसर साहिब व सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट 1 किलो 800 ग्राम हैरोइन सहित 3 तस्करों को काबू किया है। जलालाबाद में हुई पत्रकार वार्ता में काउंटर इंटैलीजैंस फिरोजपुर के ए.आई.जी. नरिन्द्र पाल सिंह व डी.एस.पी., एस.टी.एफ. बॉर्डर कृपाल सिंह ने बताया कि उन्हें खूफिया सूचना मिलने पर 3 तस्कर सोनू सिंह उर्फ सोनू पुत्र काला सिंह निवासी निहाला किलचा थाना सदर फिरोजपुर, गुरनाम सिंह उर्फ गामा पुत्र जगीर सिंह निवासी वाहगे वाला थाना सदर फिरोजपुर और गुरजीत सिंह पुत्र मंगा सिंह निवासी गांव पीर इस्माइल खां थाना सदर फिरोजपुर को गांव आलमके के निकट सत्संग घर के पास काबू किया। जब उनसे पूछताछ की गई तो आरोपियों ने हैरोइन के बारे में जानकारी दी। उनकी निशानदेही पर भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. की चौकी गट्टी बिसोके के गेट नंबर 228 के पिल्लर नंबर 228/2 के निकट मोटर से पानी वाले घड़े में छिपाकर रखी गई 14 पैकेट हैरोइन बरामद की। उन्हाेंने बताया कि यह मोटर किसान गुरमेज सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी गांव प्रभात सिंह वाला की है। ए.आई.जी. नरिन्द्र पाल सिंह ने बताया कि उक्त तस्करों का रिमांड लिया जाएगा।