महिलाओं के सम्मान को लेकर बेटों को सिखाते हैं शाहरुख

मुंबई, 29 दिसम्बर (वार्ता) : बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान का कहना है कि वह महिलाओं के सम्मान को लेकर अपने बेटों को ज्यादा से ज्यादा सिखाने की कोशिश करते हैं। शाहरुख खान हमेशा से ही महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करते नजर आए हैं। मीटू मूवमेंट को लेकर शाहरूख ने बयान दिया है। शाहरूख ने बताया कि कैसे वह सुनिश्चित करते हैं कि वह अपनी पत्नी और बेटी की पर्सनल स्पेस को लेकर सम्मान बनाएं रखें। शाहरूख ने बताया कि महिलाओं के सम्मान को लेकर वह अपने बेटों को भी ज्यादा से ज्यादा सिखाने की कोशिश करते हैं। शाहरूख से जब मीटू मूवमेंट के लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा , ‘जो महिलाएं अपने साथ हुईं घटनाओं को लेकर सामने आई हैं हमें उनकी हिम्मत का सम्मान करना चाहिए। हालांकि, इसका एक सैड पार्ट यह भी है कि ऐसी घटनाएं ठीक आपकी नाक के नीचे होती हैं लेकिन आपको पता भी नहीं चल पाता।’ शाहरुख ने बताया कि अपने बेटों को हमेशा महिलाओं का सम्मान करना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि वह उन्हें हमेशा यह बात समझाते हैं कि महिलाएं भी उनके बराबर की हैं। उनकी आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने जसा कभी कुछ नहीं करना चाहिए।