सुधीरंजन मोहंती ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला

भोपाल, 01 जनवरी - भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी सुधी रंजन मोहंती ने आज मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल लिया है। उन्हें 31 दिसंबर 1918 को सेवानिवृत्त हुए मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह (1984 बैच के आईएएस अधिकारी) के स्थान पर नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव बनने से पहले मोहंती मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष थे।