इंडोनेशिया में भूस्खलन से 8 लोगों की मौत


जकार्ता, 1 जनवरी (एजैंसी) : इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भूस्खलन से कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है। रूस की समाचार एजैंसी स्पूतनिक के अनुसार भूस्खलन ने 34 घरों नष्ट कर दिया है और इसके कम से कम 8 लोग मारे गए हैं। एजैंसी ने बताया कि रात होने की वजह से पीड़ितों की गिनती स्थगित कर दी गई, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सुबह होते ही पीड़ितों की गिनती 
फिर से शुरू हो जाएगी।