लुधियाना में घने कोहरे के कारण रेल और यातायात प्रभावित

लुधियाना, 3 जनवरी - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में आज सुबह से पड़ रहे घने कोहरे के कारण रेल और सड़की यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है जिसके चलते  आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भारी कोहरे के कारण कई रेल गाड़ियां 3 से 6 घंटे की देरी से चल रही हैं।