पीएम मोदी आज करेंगे झारखंड और ओडिशा का दौरा  

नई दिल्ली, 05 जनवरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड और ओडिशा का एकदिवसीय दौरा करेंगे। वह ओडिशा में 3,318 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वहीं झारखंड के पलामू में पीएम मोदी छह विकास परियोजनाओं की नींव रखने के लिए पलामू जा रहे हैं।