वैज्ञानिकों ने खोजी अंटार्कटिका की रहस्यमय झील, फिल्टर जितना साफ है पानी

नई दिल्ली, 5 जनवरी (एजैंसी) : अंटार्कटिका की एक रहस्यमय झील को खोजने में वैज्ञानिकों ने कामयाबी हासिल कर ली है। यह झील आकार में मेनहट्टन से दोगुनी है। बर्फ से 3,500 फुट नीचे दबी और पानी से भरी इस झील को आधिकारिक रूप से सबग्लेसियल लेक मर्सर के नाम से जाना जाता है। करीब एक दशक पहले मर्सर सबग्लेसियल झील को पहली बार सैटेलाइट के ज़रिए खोजा गया था। तब इस झील को सैटेलाइट तस्वीरों के ज़रिए सिर्फ देखा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 400 झील अंटार्कटिका की आइसशीट के नीचे दबी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यहां जीवन की संभावनाएं मंगल, चंद्रमा, जूपिटर आदि ग्रहों पर भी जीवन ोहने की उम्मीद को जगा सकती हैं।