शिरोमणी अकाली दल (मास्टर तारा सिंह) के प्रमुख जत्थेदार रछपाल सिंह का निधन

नई दिल्ली, 06 जनवरी - (जगतार सिंह) - शिरोमणि अकाली दल (मास्टर तारा सिंह) के प्रधान और दिल्ली के सबसे बुज़ुर्ग सियासतदान जत्थेदार रछपाल सिंह का आज निधन हो गया। दिल्ली की सिक्ख राजनीति में अहम स्थान रखने वाले 95 वर्षीय जत्थेदार रछपाल सिंह की पिछले कुछ समय से तबीयत ठीक नहीं थी। बता दें कि पंजाबी सूबा मोर्चे के दौरान दिल्ली में जत्थेदार रछपाल सिंह ने सक्रिय नेतृत्व करने के कारण जत्थेदार रछपाल सिंह को कई महीने जेल और सैंकड़ों मामलों का सामना करना पड़ा था।