गुरदास सिंह बादल पी.जी.आई. में दाखिल

चंडीगढ़, 6 जनवरी (मनजोत सिंह जोत): वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भाई गुरदास सिंह बादल को स्वास्थ्य खराब होने के बाद पी.जी.आई. लाया गया। उन्हें रविवार सायं लगभग 5 बजे पी.जी.आई. के एडवांस कार्डीएक सैंटर में लाया गया जहां डाक्टरों द्वारा उनके ज़रूरी टैस्ट व स्वास्थ्य की जांच की गई। जानकारी के अनुसार गुरदास सिंह बादल को पहले बठिंडा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। इसके बाद उन्हें पी.जी.आई. में रैफर कर दिया गया। सूत्रोें के अनुसार उन्हें एडवांस कार्डीएक सैंटर के कमरा नम्बर 12-ए में दाखिल किया गया है।