ओडिशा में कार हादसे में पांच की मौत, एक गंभीर घायल 

भुवनेश्वर, 07 जनवरी - ओडिशा के केंद्रपाड़ा में रविवार रात हुए एक कार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक डांस ग्रुप के छह सदस्य एक कार में पानिकोली से केंद्रपाड़ा लौट रहे थे।