राष्ट्रीय शहीद ऊधम सिंह के भांजे खुशी नंद का निधन 

सुनाम ऊधम सिंह वाला, 08 जनवरी - (रुपिन्दर सिंह सग्गू) - राष्ट्रीय शहीद ऊधम सिंह के भांजे खुशी नंद का आज निधन हो गया। उनकी आयु 100 वर्ष से ऊपर थी और वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने आज प्रातःकाल करीब 10 बजे अपने घर में आखिरी सांस ली। खुशी नंद के निधन पर राज्यसभा मैंबर सुखदेव सिंह ढींडसा, पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिन्दर सिंह ढींडसा, पीआरटीसी. के पूर्व चेयरमैन विनरजीत सिंह गोल्डी आदि समेत बड़ी संख्या में नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।