शहीद ऊधम सिंह के भानजे खुशी नंद सिंह का निधन


सुनाम ऊधम सिंह वाला, 8 जनवरी (अ.स.): देश की आज़ादी व कौम के स्वाभिमान के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीद ऊधम सिंह सुनाम के वारिस के रूप में जाने जाते उनके भांजे खुशी नंद सिंह का आज निधन हो गया। वह लगभग 106 वर्ष के थे। उनकी अंतिम यात्रा मौके सैकड़ों की संख्या में शहरवासी व पारिवारिक सदस्य उनकी मृत देह को निवास स्थान से  सचखंड श्मशानघाट तक लेकर आए। इस समय प्रशासन द्वारा एस.डी.एम. सुनाम मैडम मनजीत कौर व नायब तहसीलदार गुरलीन कौर ने जबकि क्षेत्र सुनाम से ‘आप’ के विधायक अमन अरोड़ा, कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी मैडम दामन थिंद बाजवा, कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा बीर कलां व शिरोमणि अकाली दल के ज़िला  अध्यक्ष प्रितपाल सिंह हांडा द्वारा उनकी मृत देह पर दौशाला डालकर श्रद्धासुमन भेंट किए गए। उल्लेखनीय है कि एक सदी से अधिक का जीवन जीने वाले खुशी नंद सिंह ने जहां देश की आज़ादी के संघर्ष को नज़दीक से देखा वहीं वह इस समय शहीद ऊधम सिंह को सबसे नज़दीक से जानने वाले एक-एक अहम शख्स समझे जाते थे।