बीजेपी ने कृष्ण मिढा को जींद उपचुनाव के लिए उम्मीदवार किया घोषित 

चंडीगढ़, 9 जनवरी - (राम सिंह बराड़) - बीजेपी ने इनेलो विधायक रहे स्वर्गीय डॉक्टर हरि चंद मिढा के बेटे कृष्ण मिढा को जींद उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। ये जानकारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने आज चंडीगढ़ में दी। स्व. डॉक्टर हरि चंद मिढा जींद से दो बार इनेलो के विधायक चुने गए हैं और उनके निधन के कारण ये उपचुनाव होने जा रहा है।