कर्ज से परेशान 27 वर्षीय किसान ने की आत्महत्या 

सुनाम शहीद उधम सिंह वाला, 09 जनवरी - (हरचन्द सिंह भुल्लर, सरबजीत सिंह धालीवाल) - आज बाद दोपहर गांव तोलावाल में कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जिसकी पहचान अमनदीप सिंह (27 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक किसान पर 3-4 लाख रुपए के करीब कर्ज था, जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था।