नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोपी काबू

खमाणों, 10 जनवारी - (परमवीर सिंह) - पुलिस ने नाबालिग लड़की के बयान के आधार पर राजू नामक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। एडीशनल एसएचओ कुलवंत सिंह के मुताबिक लड़की ने बयान दिया कि वह शहर के एक सुनार के घर बच्चे संभालने का काम करती है। जहां राजू नामक व्यक्ति ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में लड़की गर्भवती पाई 
गई है। मूल रूप में यूपी निवासी हाल आबाद खमाणों कथित दोषी को पुलिस ने काबू करके आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।