तालिबान हमलों में मारे गए 21 पुलिसकर्मी 

काबुल,10 जनवरी - पश्चिमी और उत्तरी अफगानिस्तान में बीते दिन तालिबान हमलों में सुरक्षाबलों के 21 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य के राज्यपाल के प्रवक्ता जमशेद शहाबी ने बताया कि तालिबानी आतंकियों द्वारा किये हमलों में 6 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है जबकि उत्तरी बागलान प्रांत में 7  पुलिसकर्मी मारे गए हैं। इसके साथ ही उत्तरी ताखर प्रांत के कौंसिल मैंबर रूहौला रौफी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में 8 पुलिसकर्मियों की गोली लगने से मौत हो गई जबकि हमले के दौरान सुरक्षाबलों के 23 जवान भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, तालिबान ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी ली है।